How to become an IAS Officer | IAS कैसे बने

दोस्तों IAS officer की गाडी से नीली और पीली बत्ती तो हट चुकी है लेकिन इस सर्विस का क्रेज कभी ख़तम होने वाला नहीं है क्यूकी यह देश की सबसे बड़ी सरकारी नौकरी है |
How to become an IAS officer | IAS कैसे बने 

  • इसके लिए क्या qualifications की जरुरत होती है?
  • कितनी  percentage की जरुरत होती है ?
  • कब फॉर्म भर सकते है ?
  • exam के कितने stage होते है ?
  • कितने attempts में exam दे सकते है ?
  • cut -off कितनी होती है ?
  • इसके लिए क्या क्या पढाई करनी चाहिए ?

मतलब फॉर्म भरने से लेकर इंटरव्यू तक का पूरा प्रोसेस जानेंगे

दोस्तों सबसे पहली बात की कोई अगर बोले की IAS का एग्जाम देना है तो  यह गलत है | दरअसल यह सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन है |इसमें IAS ,IPS ,IFS  सहित कुल 24 तरह के सर्विसेज के लिए सिलेक्शन होता है | इस एग्जाम को UPSC conduct करवाता है मतलब  Union public service commision . यह एक constitutional body है |

Age Criteria :-

Age criteria को लेकर ज्यादातर स्टूडेंट्स में confusion होता है तो देखिये general के लिए 21-32 वर्ष ,obc के लिए 21-32 वर्ष एवं sc और st के लिए 21 से 37 वर्ष तक age creteria होता है
detailed age creteria आप निचे देख सकते है

Category Minimum Age Limit For UPSC Maximum Age Limit For UPSC
General  21 32
EWS 21 32
SC/ST 21 37
OBC 21 35

Qualifications :-

सबसे बेस्ट पार्ट इस एग्जाम का Qualificaion है | इसके लिए किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी का टॉपर होने की जरुरत नहीं है |किसी IIT या IIM से पढने की जरुरत भी नहीं है |सीधी बात अगर आप ग्रेजुएट तो सिविल सर्विसेज की एग्जाम दे सकते है | चाहे BA किया हो या मेडिकल या इंजीनियरिंग , इससे कोई मतलब नहीं है | कोई percentage की requirement भी नहीं है |आप बस पास हो , किसी डिग्री कोर्स से | ग्रेजुएट हो किसी भी सब्जेक्ट से |चाहे  वो BA हो ,B.COM हो , B.sc हो या b.tech हो तो आप UPSC का एग्जाम दे सकते है | माइंड से निकाल  कर चलिए की  टॉपर ही qualify कर सकता है |जो स्टूडेंट फाइनल इयर में है वो स्टूडेंट्स भी इसके लिए अप्लाई कर सकते है |
एक और बात की Candidate citizen of India हो | IAS और  IPS के लिए citizen of India must है | लेकिन दुसरे सर्विसेज के लिए नेपाल ,भूटान ,पाकिस्तान के migrate हो सकते है |
Number of attempt :-

Category Number of attempts
General 6
OBC 9
SC/ST Unlimited
Disabled Defence Services Personanel 9
Ex- servicesmen 9
Persons with Benchmark Disability – EWS  9

याद रखिये की फॉर्म भरने से Attempts count नहीं होता है |जब आप prelimes एग्जाम में शामिल होंगे तभी attempt count होंगे |

Pattern :-

  • Preliminery
  • Main exam
  • Interview

Preliminary exam में 2 पेपर होते है | पहला जनरल स्टडीज और दूसरा CSAT का होता है | दोनों 2-2 घंटे का पेपर होते है | दोनों में 200-200 मार्क्स होते है लेकिन question दोनों में अलग अलग होते है | एक में 100 प्रश्न और दुसरे में 80 प्रश्न होते है |इसमें आप हिंदी या अंग्रेजी किसी भाषा में भी एग्जाम दे सकते है |
परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होते है इसमें 10th ,11th 12th का ही प्रश्न पूछे जाते है |इसका main पार्ट कर्रेंट अफेयर्स होता है | आपको डे टुडे लाइफ से प्रश्न पूछे जायेंगे |

UPSC cut Off -IAS Prelims 2020

Category  UPSC cut Off
General 92.51
EWS 77.55
OBC 89.12
SC 74.84
ST 68.71
PwBD-1 70.06
PwBD-2 63.94
PwBD-3 40.82
PwBD-3 42.86

Main Exam :-

इस 2nd stage में आपका फ्यूचर डिसाइड होगा क्युकी इसी के मार्क्स काउंट होते है |एक बात और की Prelims के मार्क्स काउंट नहीं होते है |यह केवल 2nd stage तक जाने की प्रक्रिया है |Mains exam में टोटल 9 पेपर होते है | इसका टोटल मार्क्स 1750 होता है |इसमें आपको 9 में से 7 सब्जेक्ट पर फोकस करना है क्युकी जो मेरिट बनायीं जाती है वह  7 सब्जेक्ट से आती है | इसके अलावा qualifying paper होते है , इसके मार्क्स काउंट नहीं होते है लेकिन आपको 33% लाना ही होता है | इसके एक पेपर अंग्रेजी के होते है जबकि दूसरा भाषा के

Papers to be counted For Merit

Paper Marks
Paper I

Essay

250
Paper II

General studies-I (Indian Heritage and Culture , History and Geography of the World and Society)

250
Paper III

General studies -II (Govermance, Constitution, polity,social Justice and Internationalrelations)

250
Paper IV

General studies III (Technology , Economic Development,Bio-diversity , Enviroment ,Security and Disaster Management)

250
Paper V

General studies-IV (Ethics,Integrity and aptitude)

250
Paper VI

Optional subject Paper 1

250
Paper VII

Optional subject paper 2

250
Sub Total (Written Test) 1750
Qualifying Papers
Paper -A

One of the Indian Languageto be selected by the candidate from the language includedin the Eight Scheduale to the Constitution

300
Paper- B

English

300

Mains cut Off  2020 :-

Category UPSC Cut Off
General 736
EWS 687
OBC 698
SC 680
ST 682
PwBD-1 648
PwBD-2 699
PwBD-3 425
PwBD-4 300

Mains एग्जाम क्लियर करके आप 3rd stage में पहुँच जाते है |इसे Personality test  कहते है और आम भाषा में Interview कहते है |

सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स यही पर रिजेक्ट हो जाते है | जिनलोगो ने Interview दिया है उनका कहना है की Lac of confidence ,Way of Talking पर मामला गड़बड़ हो जाता है

UPSC Final Cut Off Marks 2020 (Out of 2025)

Category Cut off in 2020 Cut Off in 2019
General 944 961
EWS 894 909
OBC 907 925
SC 875 898
ST 876 893
PwBD-1 867 861
PwBD-2 910 890
PwBD-3 675 653
PwBD-4 465 708

अब मुद्दे की बात पे आते है की तैयारी के लिए strategy  क्या बनानी चाहिए | आप सब्जेक्ट के बारे में पूरी जानकारी इक्कट्ठा कीजिये ,पूरा सिलेबस पढ़िए, टॉपर की बात सुनिए लेकिन उसी को फॉलो करके आगे नहीं बढ़ना है |सबकी सुनो लेकिन करो अपने मन की क्युकी हो सकता है की जो सब्जेक्ट टॉपर का हो वो आपका मनपसंद नहीं हो और हां सिविल सर्विसेज की तैयारी इसलिए मत कीजिये की किसी ने आपको सलाह दी हो ,यह आवाज आपके मन से आनी  चाहिए तभी आप दिल और दिमाग से एग्जाम पास कर सकेंगे

Spread the love

3 thoughts on “How to become an IAS Officer | IAS कैसे बने”

  1. Pingback: How to Order Voter ID Card | वोटर id कैसे मंगाये - Fresherslives

  2. Pingback: What is Diffrence between login and Sign in - Fresherslives

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Scroll to Top